शनिवार, 24 अगस्त 2013

ये वो प्याला है जो आँखों से छलक जाता है...





कोई कुछ कहता नहीं...फिर भी बोल जाता है...
ये वो प्याला है जो आँखों से छलक जाता है...!!

साथ न रह के भी हर वक्त साथ रहता है...
चलते-चलते वो सरे-राह भी रुक जाता है...!!

अपनी पलकों से कभी मूँद कर मेरी आँखें 
अपनी आँखों से तु ही राह दिखा जाता है...!!

उसकी खुशबू से महक जाती है ये शोख हवा...
आसमां  और  भी  रंगीन  हुआ  जाता  है....!!

मेरे हमदम...मेरे साथी...मेरा अनजान सफर 
तेरे साये में यूँ गुज़रा.....गुज़रता जाता है....!!



***पूनम***
२४/०८/२०१३




5 टिप्‍पणियां: