रविवार, 25 मार्च 2012

क्या कहा जाये......!!!




सेमल की रुई सा ये मन ,
कहीं दूर तक उड़ जाए !
पलाश के चटख रंगों सा,
मन बिखर-बिखर जाए !
हवा का झोंका धीरे से,
कानों में कुछ कह जाये !
इक ज़रा सी आहट भी,
तेरा एहसास दिला जाए !
और चाह कर भी तू न आये.....
तो बोलो......
क्या किया जाये.....???

20 टिप्‍पणियां:

  1. अरे सेमल का तकिया बना कर बिंदास सोया जाय...
    :-)

    प्यारी रचना है पूनम जी...मेरे आईडिया पर ध्यान ना दें...

    सस्नेह.

    जवाब देंहटाएं
  2. इक ज़रा सी आहट भी,
    तेरा एहसास दिला जाए !
    और चाह कर भी तू न आये.....
    तो बोलो......
    क्या किया जाये.....???

    सच में बहुत गंभीर प्रश्न है ....लेकिन ऐसे हालत में इश्क और भी परिपक्व होता जाता है ..लेकिन बहुत देर तक इन्जार करना भी तो सही नहीं है ???

    जवाब देंहटाएं
  3. वाह |||
    इंतजार के लम्हे बहुत सुन्दर है..
    सुन्दर कविता.....

    जवाब देंहटाएं
  4. बस यह कविता किसी तरह उसे पढ़ा दी जाये ....कौन है जो खिंचा नहीं चला आएगा ...!

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत सुन्दर !!
    नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएँ

    मेरा नया पोस्ट

     प्रेम और भक्ति में हिसाब !

    जवाब देंहटाएं
  6. प्रेम की गहरी आकांक्षा लिए ... पर तू ही न आये तो क्या किया जाय ...
    बहुत खूब ...

    जवाब देंहटाएं
  7. इंतजार की घडी बड़ी सुहानी होती है ! सुन्दर भाव

    जवाब देंहटाएं
  8. और चाह कर भी तू न आये.....
    तो बोलो......
    क्या किया जाये.....??? SUNDAR :)

    जवाब देंहटाएं
  9. पूनम जी नमस्ते !

    और चाह कर भी तू न आये.....
    तो बोलो......
    क्या किया जाये.....???

    हर फूल, बदल , हवा ... हर शह से यही सवाल है ....
    बहुत ही सुन्दर ....

    मेरी रचना "दो छवियाँ" पर आपकी काव्यात्मक टिप्पणी के लिए बहुत बहुत आभार ...

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत ही अच्छी प्रस्तुति । धन्यवाद ।

    जवाब देंहटाएं
  11. इंतज़ार... इंतज़ार... इंतज़ार...तेरे आने का फिर न जाने का... बहुत कोमल रचना, बधाई.

    जवाब देंहटाएं
  12. chahker bhi tu na aaye to ...bolo .... kya kiya jaye ...!!!!!

    aaj anjane me aapke blog per aa gayi hun ab to aati hi rahungi ... Poonam

    जवाब देंहटाएं
  13. और चाह कर भी तू न आये.....
    तो बोलो......
    क्या किया जाये.....???
    मुश्किल सवाल जवाब तो आपको ही देना हैं ......

    जवाब देंहटाएं