सोमवार, 5 मार्च 2012

नींद भर के सो लो.....




सो जाओ आज चैन से....
कल किसने देखा है,        
आज नींद भर के सो लो.....
अजी बस इसमें मज़ा है,
गर नींद न आती हो तो
एक तकिया लगाओ....
एक और बड़े तकिये को 
बाँहों में दबाओ,
सोचो के ये महबूब है
जो जाँ से है प्यारा,
सोने का सहारा तेरा
ये है महबूब तुम्हारा.
झट आएगी वो नींद 
तेरे पास दौड़ कर,
लेगी तुझे आगोश में
महबूब समझ कर,
सो जाओगे तुम चैन से 
कोई सोये....न सोये..
कोई सोये चैन से...
और कोई नींद को रोये....!!

15 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सुन्दर प्रस्तुति!
    रंगों की बहार!
    छींटे और बौछार!!
    फुहार ही फुहार!!!
    रंगों के पर्व होलिकोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ!!!!

    जवाब देंहटाएं
  2. वाह ! बहुत सुन्दर ...!
    होली की ढेर सारी शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत ही बढ़िया ।

    होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  4. बेहतरीन प्रस्तुति,सुंदर मोहक भाव अभिव्यक्ति....
    होली की बहुत२ बधाई शुभकामनाए...

    RECENT POST...काव्यान्जलि ...रंग रंगीली होली आई,

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत खूब ... अच्छा नुस्खा है सोने के लिए ...
    आपको और आपके समस्त परिवार को होली की शुभकामनाएँ ...

    जवाब देंहटाएं
  6. .

    यह भी ख़ूब कही आपने…


    …लेकिन कोई रास्ता तो दिखाया , शुक्रिया !


    एक गीत याद आ गया …"अच्छा , चलो सो जाते हैं …"
    :)

    जवाब देंहटाएं
  7. .

    यह भी ख़ूब कही आपने…


    …लेकिन कोई रास्ता तो दिखाया , शुक्रिया !


    एक गीत याद आ गया …"अच्छा , चलो सो जाते हैं …"
    :)

    जवाब देंहटाएं
  8. कोई सोये चैन से...
    और कोई नींद को रोये....!!
    - नहीं,नहीं .इतना आसान नहीं सो जाना !

    जवाब देंहटाएं
  9. सुन्दर प्रस्तुति .
    होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

    जवाब देंहटाएं
  10. वाह..
    बहुत खूबसूरत रचना पूनम जी...

    जवाब देंहटाएं
  11. वाह तो आजकल सोने के नुश्खे दूंध रहे हो आप वाह जी वाह कमाल है !

    जवाब देंहटाएं
  12. Very beautiful blog , from a beautiful writer , God bless u !

    जवाब देंहटाएं