हसरतें....हसरतों से पूरी हों
फिर भी कुछ हसरतें अधूरी हों...!!
तेरी चौखट हो तेरा रहम-ओ-करम
जो नवाजिश हो.....तेरी पूरी हो....!!
बद्दुआ बन गई दुआ अब तो
हर दुआ में असर ज़रूरी हो.....!!
जिंदगी यूँ ही कुछ नहीं देती
चाहतें दिल में जब अधूरी हों....!!
मेरे चेहरे को दे दीं मुस्कानें...
अब तेरी ये दुआ भी पूरी हो...!!



.jpg)

