मुझे पता है
कि तुम क्या सोचते हो
मेरे बारे में....!
मेरा तुमसे
बेतकल्लुफ हो कर बात करना,
वो ज़रा-ज़रा सी बात पर
मेरा हँसना,खिलखिलाना,
तुम्हें चिढ़ाना और बेवजह ही
तुम पर गुस्सा करना..!
और तुम......
सब सुन कर भी
कुछ नहीं कहते मुझे !
मुझे पता है.....
कि तुम मेरे बारे में
क्या सोचते हो..
और मैं.....
बस इतना जानती हूँ
कि.....
तुम्हारे साथ उतनी देर के लिए
मैं "मैं" होती हूँ
बस "मैं".......!!!


.jpg)


