जिंदगी के मायने बदल दिए तू ने
दिन और रात बदल दिए तू ने !
रिश्ते-नाते, उसूल, रस्मों-रिवाज़
दोस्ती के मायने बदल दिए तू ने !
प्यार में दर्द तो मुकम्मल है
दर्द हमदर्द यूँ दिया तू ने !
तुझसे उम्मीद-ए-वफ़ा रखते थे
बेवफा जाने क्या दिया तू ने ?
पूछता मुझको गर मिले ए खुदा
माँगा था क्या ये क्या दिया तू ने...??
.jpg)




.jpg)