
सो जाओ आज चैन से....
कल किसने देखा है,
आज नींद भर के सो लो.....
अजी बस इसमें मज़ा है,
गर नींद न आती हो तो
एक तकिया लगाओ....
एक और बड़े तकिये को
बाँहों में दबाओ,
सोचो के ये महबूब है
जो जाँ से है प्यारा,
सोने का सहारा तेरा
ये है महबूब तुम्हारा.
झट आएगी वो नींद
तेरे पास दौड़ कर,
लेगी तुझे आगोश में
महबूब समझ कर,
सो जाओगे तुम चैन से
कोई सोये....न सोये..
कोई सोये चैन से...
और कोई नींद को रोये....!!
.jpg)

.jpg)

